नेपाल में झाड़फूंक के चलते एक महिला की मौत

पिथौरागढ़। । नेपाल में झाड़फूंक के चलते एक महिला की मौत हुई है। महिला को दो दिन पूर्व सिरदर्द हुआ। वह डॉक्टर के पास न जाकर झाड़फूंक के लिए महिला धामी के पास पहुंची। झाड़फूंक के दौरान महिला के शरीर को लोहे की गर्म छड़ से दागा गया और उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मृतका की बेटी ने बताया कि मां की मौत के बाद धामी ने उसे बात सार्वजनिक न करने की धमकी दी थी। मेयर के मृतका के घर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। नेपाल पुलिस ने झाड़फूंक करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *