गौचर में चार धाम यात्रियों का किया स्वागत
चमोली। नगर पालिका प्रशासन ने गौचर में चारधाम यात्रियों का स्वागत किया। साथ ही चारधाम और यात्रा मार्ग पर पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील करते हुए जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में कपड़े के शॉपिंग बैग भी वितरित किए गए। इस दौरान पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, ईओ हयात सिंह, सभासद अंजनी नेगी, सुरेंद्र लाल, नामित सभासद प्रकाश शैली, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, सहित पुलिस, प्रशासन के अधिकारी और व्यापारी मौजूद थे।
