आर्य समाज मंदिर में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में आर्य समाज मंदिर में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग अल्मोड़ा के सहयोग से आयोजित इस शिविर में डेढ़ सौ से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। डॉक्टरों ने विभिन्न रोगों की जांच की। उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी। यहां सैनिक लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह, सचिव सुधीर कुमार, जीवन लाल, आदि मौजूद रहे।
