तरुणमित्र परिवार में शोक की लहर
लखनऊ
दैनिक तरुण मित्र कार्यालय में एक शोकसभा आयोजित की गई जिसमें समूह संपादक कैलाशनाथ जी के दामाद एवं संपादक योगेंद्र विश्वकर्मा के बहनोई श्रीप्रकाश विश्वकर्मा के कोविड-19 के कारण जौनपुर में हुए आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। उपस्थितजनों ने श्री प्रकाश विश्वकर्मा जी को एक नेकदिल और सहृदयी व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनके निधन से तरुण मित्र परिवार गहरे सदमे में है। शोकसभा में प्रबन्ध संपादक हरिमोहन विश्वकर्मा, सुभाष पांडे, हरजीत सिंह बाबा, अफरोज रिजवी, सी बी सिंह, शिवबली विश्वकर्मा, रवि गुप्ता, समीर भटनागर, सी पी सिंह, ब्यूटी सिंह, रिनी राघवन, सरिता कटियार, स्वीटी सिंह, अनिल यादव, जुनैद अहमद, गुडिया, शिवांस, कैसर, जसवंत विश्वकर्मा, अमित श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।
