ग्रामीण क्षेत्रों कोविड-19 से बचाव एवं राहत के लिए चला विशेष सफाई अभियान
सहारनपुर,
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देशों के अनुपालन में आज पंचायतीराज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 से बचाव एवं राहत के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रूके हुए पानी की उचित निकासी, नालियों की सफाई, कूडे-करकट का निपटान, वृहद स्तर पर सैनिटाईजेंशन तथा एन्टी लार्वा का छिडकाव किया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र राज सिहं ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि विशेष सफाई अभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विकासखण्ड स्तर पर सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) तथा खण्ड स्वच्छता प्रेरकों द्वारा विकासखण्ड स्तर पर चलाये जा रहे विशेष सफाई अभियान का पर्यवेक्षण किया गया। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव ग्राम पंचायत एवं ग्राम पंचायत द्वारा सफाई कर्मियो की टीम गठित करते हुए सफाई कार्य कराया गया। इस अवधि में आंगनवाडी, आशा, शिक्षक, कोटेदार सदस्यो से अन्तर्विभागीय सहयोग लेकर कोविड-19 बचाव एवं राहत हेतु लोगो को जागरूक भी किया गया।
उपेन्द्र राज सिंह ने बताया कि विभागीय स्तर पर कोविड हैल्प डेस्क की स्थापना भी की गयी, जिसमें विभागाध्यक्ष से लेकर समस्त कर्मचारियों एवं बाहर से आने वाले लोगो का तापमान थर्मल स्कैनिंग के माध्यम से चैक किया जा रहा है।
