स्कूटर और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर। सेलाकुई क्षेत्र में बाइक और स्कूटर चोरी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा तरमीम कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
गत छह मई को सोमेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी बाड़वाला विकासनगर ने सेलाकुई पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि वह सेलाकुई में एक पैकेजिंग कंपनी में नौकरी करते हैं। पांच मई की रात को उन्होंने कंपनी के परिसर के पास पार्किंग में अपनी बाइक पार्क की और कंपनी में ड्यूटी पर चले गए। सुबह वापस लौटने पर बाइक मौके पर नहीं थी। काफी पता करने के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया। वहीं आनंद सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी बहादरपुर थाना सेलाकुई ग्यारह मई को तहरीर दी कि दस मई की रात को उसने अपने घर के बाहर अपना स्कूटर आंगन में पार्क किया था। सुबह जब सोकर उठा तो घर के बाहर से स्कूटर गायब मिला। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर एक रिजार्ट के सामने राजारोड तिराहे पर पुलिस ने आरोपी को चोरी के स्कूटर के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी सुमित पाल उर्फ जोगेन्दर पाल पुत्र प्रीतमपाल निवासी निगम रोड हरिपुर सेलाकुई से पूछताछ में पता चला की आरोपी ने ही बाइक की भी चोरी की। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने रिजार्ट के पीछे जंगल में एक खाले से मोटर साइकिल बरामद की। एसओ सेलाकुई मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी सेलाकुई थाना क्षेत्र में इसी वर्ष नौ फरवरी को कार और बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। जिसमें हाल में ही वह जमानत पर छूट कर आया और वाहन चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *