गोवर्द्धन लीला में छिपा है भगवान का संदेश

देहरादून। पर्यावरण संरक्षण का विचार ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में जीवन का रहस्य है। जगन्नाथ मंदिर हरिद्वार बाईपास में चल रही श्रीमदभागवत कथा में कथा ब्यास आचार्य सुभाष जोशी ने कहा कि गोवर्द्धन लीला से भगवान का संदेश है कि पर्वतों, वृक्षों, नदियों, तीर्थ स्थल, मठों के संवर्द्धन से प्राकृतिक आपदाओं से सभी समाज को बचाया जा सकता है। बाल लीलाओं से बाल संस्कार व संस्कृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। श्रीकृष्ण भजनों से कथा का वातावरण भक्तिमय हो गया। मौके पर विजय अग्रवाल, पुष्पा, बीना, निशा, अवधेश सक्सेना, रविन्द्र गुप्ता, सुनील अग्रवाल, मोहन भट्ट, केके अग्रवाल, अजय गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *