जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया
देहरादून। डोईवाला क्षेत्र के एक इलाके के लोगों ने भूमाफिया पर जमीन पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध तरीके से दो बीघा जमीन पर कब्जा किए हुए है। आरोप है कि वह अपन लोगों के साथ मिलकर अपराधिक गतिविधयां बढ़ा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की। कहा कि वह पहले इस मामले में जिलाधिकारी समेत अन्य अफसरों से शिकायत कर चुके हैं।
