मानसखंड कॉरिडोर के कार्यों को समीक्षा बैठक कल
हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में मानसखंड कॉरिडोर, कुमाऊं को गढ़वाल से जोड़ने वाले मार्गों और रोपवे निर्माण को लेकर 19 मई गुरुवार को सुबह 11 बजे से वीडियों कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा बैठक होगी । मुख्य वैयक्तिक अधिकारी हरेन्द्र सिंह गैड़ा ने मंडलभर के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेन्स में मौजूद रहने का अनुरोध किया है । समीक्षा बैठक में अधिकारी अपने-अपने जिलों से जुड़ी सूचनाओं को पॉवर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।
