जरूरतमंद परिवार की मदद की

रुडकी। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से जरूरतमंद परिवार को बेटी की शादी में सामान भेंट किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सक्षम लोगों को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
गणेशपुर पुल के पास सत्यनारायण मंदिर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजिका अनीता गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से कन्या के विवाह के लिए जरूरत का सामान दिया गया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर सामूहिक विवाह करवाया जाना है। जिसके लिए जरूरतमंद परिवार उनसे संपर्क कर सकता है। संस्था के अध्यक्ष राजीव गोयल ने कहा कि हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास रहता है कि समाज में अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की मदद के लिए कार्य किए जाएं। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट इंचार्ज रमा भार्गव, सचिव राकेश गर्ग, कोषाध्यक्ष आरडी सिंह, महिला संयोजिका मोनिका गर्ग, डॉ. मधुरिमा, डॉ. संगीता गर्ग, डॉ. अजय भार्गव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *