पीरुमदारा में घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण उड़ाये

 

रामनगर। पीरुमदारा क्षेत्र में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसके पुरम हिम्मतपुर ब्लॉक पीरुमदारा निवासी साधरना रावत पत्नी स्व.रणवीर सिंह रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार को जरूरी काम से घर से बाहर गई थी। दोपहर में लौटी तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो चोरों ने घर खंगाल रखा था। बैग में रखे सोने का गलाबंद, एक लोकेट, एक नथ, मांग टीका, दो जोड़े कुंडल आदि गायब थे। पीरुमदारा चौकी इंचार्ज ने बताया कि चोरों की धरपकड़ को टीम का गठन कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *