राघवेंद्र नागर बने देवभूमि स्वर्ण समाज समिति के अध्यक्ष
काशीपुर। देवभूमि सवर्ण समाज समिति के वार्षिक अधिवेशन में पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन कर राघवेंद्र नागर को अध्यक्ष बनाया गया। चौहान सभा में आयोजित अधिवेशन में स्वर्ण समाज के उत्थान पर जोर दिया गया। साथ ही समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान संरक्षक राजपाल सिंह चौहान की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठित की। जिसमें वेद प्रकाश विद्यार्थी, देवेंद्र कुमार सक्सेना एडवोकेट उपाध्यक्ष, अमरपाल सिंह, सचिव, पीयूष गौड़ को कोषाध्यक्ष और कुंदन लाल शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इनके अलावा रमेश चंद्र तिवारी, जय प्रकाश सिंह, फतेहवीर सिंह कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।
