करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
अमेठी ।
हाईटेशन युक्त लोहे के पोल में उतरे करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा ।
जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रानीगंज निवासी शिवा कौशल पुत्र सिकंदर नाथ कौशल उम्र लगभग 20वर्ष जो सुबह के समय अपनी दुकान के सामने झाडू लगा रहे थे कि अचानक वहां पर लगे हाईटेशन युक्त पोल जिसका इनसुलेटर डैमेज होने के कारण उसमें उतरे करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र यादव व रमा शंकर तिवारी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो वहीं मामले की जानकारी होते ही एसडीएम राकेश कुमार व सीओ मनोज यादव भी घटना स्थल पर पहुंच कर परिजनों को काफी समझाया बुझाया और कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जा कर परिजन पीएम कराने के लिए राजी हुए तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी और वहीं परिजनों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में कई बार इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की गई लेकिन आज तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया जब कि यहाँ के लोगों ने हाईटेशन युक्त लोहे के पोलो को हटाने की भी मांग रखी थी लेकिन विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते समस्या का कोई ठोस हल नहीं निकला वहीं मृतक के परिजनों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर घटना में हुई मौत का आरोप लगाते हुए कोतवाली जगदीशपुर में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है ।इस सम्बन्ध में सीओ मनोज यादव ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।
