सीएम राइज स्कूलों में सीधी भर्ती की मांग
भोपाल,
। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष से 275 सीएम राइज स्कूल प्रारंभ किए हैं। इनमें अन्य शासकीय स्कूलों में पहले से कार्यरत शिक्षकों की ही पदस्थापना की जा रही है। नवीन पदस्थापना के बावजूद इन स्कूलों में अभी भी कई पद रिक्त हैं, जिन पर नवनियुक्त उच्च एवंं माध्यमिक शिक्षकों से विमर्श पोर्टल के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैँ। शिक्षक पात्रता परीक्षा संघ के संयोजक रंजीत गौर ने मंलवर को लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) के आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर सीएम राइज स्कूलों के शेष रिक्त पदों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से मेरिट के आधार पर सीधी भर्ती कराने की मांग की है। इससे इन स्कूलों में शिक्षकों की पूर्ति भी हो जाएगी। साथ ही साथ अन्य पात्र अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने का अवसर ही प्राप्त हो सकेगा। उच्च एवं माध्यमिक शिक्षकों की स्थाई भर्ती के लिए फरवरी-मार्च 2019 में पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी।
