भारत गौरव ट्रेन नौ अगस्त को चलेगी भोपाल स्टेशन से चढ़ सकेंगे पर्यटक
भोपाल,
भारत गौरव पर्यटन यात्रा और श्री रामायण यात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। भारत गौरव यात्रा नौ अगस्त से और श्री रामायण यात्रा 24 अगस्त से शुरु होगी। दोनों यात्रा वातानुकूलित ट्रेनों से पूरी कराई जाएगी। भारत गौरव पर्यटन ट्रेन नौ जुलाई को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से चलेगी, जो वातानूकूलित होगी। इस यात्रा में भोपाल स्टेशन से भी यात्री चढ़ सकेंगै। यह 13 दिन की यात्रा होगी, जिसमें दक्षिण भारत की यात्रा भी कराई जाएगी। यह ट्रेन मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, इटारसी, नागपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव लेकर चलेगी। इसमें सफर करने वालों को धार्मिक व पर्यटन स्थल हैदराबाद, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, तंजौर, महाबलीपुरम, कांचीपुरम व मल्लिकार्जुन ज्योर्तिङ्क्षलग की यात्रा कराई जाएगी। प्रति पर्यटक 51970 रुपये चुकाने होंगे। यह राशि छह किश्तों में भी चुकाई जा सकेगी। एक आर में 100 प्रतिशत शुल्क चुकाने वालों को दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस राशि को चुकाने के बाद टे्रन में यात्रा करने के साथ-साथ अलग से कोई भी खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। भोजन, ठहरने, स्टेशन से पर्यटन स्थल तक घुमाने, स्वास्थ्य बीमा आदि का खर्च आइआरसीटीसी उठाएगा। यह ट्रेन 7000 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी। इसमें सफर करने के इच्छुक पर्यटक आइआरसीटीसी की वेबसाइट से आनलाइन बुकिंग करा सकते हैँ। ट्रेन में सुरक्षा रहेगी। सुरक्षाकर्मी लगे होंगे, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। नाश्ता व भोजन ताजा मिलेगा। इसके लिए ट्रेन में ही पेंट्रीकार की व्यवस्था है।
