डॉ. भारद्वाज ने लिया देहदान का संकल्प
देहरादून। दून के रहने वाले डा. अर्जुन दास भारद्वाज ने देहदान का संकल्प लिया है। दधिचि देहदान समिति की मासिक बैठक में समिति के महासचिव एडवोकेट नीरज पांडेय ने बताया कि चिकित्सकीय पढ़ाई में देह (कैडेवर) छात्र-छात्राओं के लिए बहुत आवश्यक है। कैडेवर उपलब्ध नहीं होने के कारण एक देह से 32 से 40 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं, जबकि 4 बच्चों के लिए एक कैडेवर की आवश्यकता होती है। अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने बैठक में उपस्थित लोगों की शंकाओं का समाधान किया।.
