ई-संजीवनी एप डाउन लोड कर ,डाक्टरों से ले नि:शुल्क परामर्श
लखनऊ
क ोविड-19के बढ़ते संक्रमण को लेकर केजीएमयू ने मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए ई-संजीवनी एप के द्वारा मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया जायेगा ।बताया कि गूगल प्ले स्टोर से ई-संजीवनी ओपीडी एप डाउन लोड कर सकते है ,जिसमें डेस्क टाप या लैपटाप से मरीज ई -संजीवनी ओपीडी की वेबसाइट पर जाकर परामर्श ले सके गें ।बताया कि यह सोमवार से शनिवार तक यह सुविधा मरीजो ं के लिए जारी रहेगी ,यह सुविधा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी।चिकित्सा संस्थान के 46 विभाग ई-संजीवनी ओपीडी एप्लीकेशन के द्वारा टेलीमेडिसिनपर अपनी सेवाए प्रदान करेगें।विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ टेलीकान्सेलेशन की सेवाए प्रदान करेगें यह जानकारी डा. शीतल वर्मा केजीएमयू की नोडल प्रभारी टेलीमेडिसिन के द्वारा दी गयी है।
