निगम की ओर से हुआ पौधारोपण

 

रुड़की। नगर निगम स्थित पार्क में हरेला-पर्व पर पौधरोपण किया गया। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अगर एक पौधा गोद ले और उसे पानी दे तो शायद उसे ऑक्सीजन के लिए शायद कभी मजबूर नहीं होना पड़ेगा। नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला ने कहा कि पीपल, बड़, नीम, पिलखन, गूलर जैसे पेड़ों से भरपूर ऑक्सीजन मिलता है। सहायक नगर आयुक्त ने एसपी गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य बैंक में अपना धन बढ़ाता है उसी प्रकार ऑक्सीजन बैंक में अपने पर्यावरण को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष रोपित करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *