दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में केस दर्ज
रुड़की। महिला ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के आरोप में केस दर्ज कराया है। क्षेत्र के पुहाना गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुत्री की शादी गांव के ही खालिद के साथ एक साल पूर्व की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पति खालिद, सुसराल पक्ष के वाजिद और फिरोज निवासी पुहाना थाना भगवानपुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओ में केस दर्ज किया है।
