सिक्योरिटी गार्ड की बाइक चोरी
रुड़की। कोरियर कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की सुबह के समय बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही है। कुछ संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। गंगनहर कोतवाली को गली नंबर.2 नंद विहार रुड़की निवासी श्रीपाल सिंह ने बताया कि वह डीएचएल कोरिअर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। 10 जुलाई को वह राजमहल होटल के पास स्थित कोरियर कंपनी की सिक्योरिटी के लिए ड्यूटी गया था। सुबह करीब सात बजे के आसपास शौचालय से लौटने के बाद बाइक पार्किंग स्थल से गायब मिली थी। बाइक के चोरी होने पर आसपास काफी तलाश की गई। लेकिन बाइक के बारे में कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगालने के अलावा संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
