35 घण्टों के लॉकडाउन का पहला दिन, बाजारों व सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

– दवा-सब्जी व आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की व्यावसायिक गतिविधियां बंद
– घरों में वीकेंड मनाकर कोरोना के खिलाफ जंग में लोगों ने दिया सहयोग, प्रशासन भी सख्त

सहारनपुर

पूरे प्रदेश में पूरी तरह से लॉक डाउन की घोषणा की गईं है। उसी कड़ी में सहारनपुर में भी सरकारी आदेश का पालन कराने के लिए डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल सहित जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ एस चन्नाप्पा, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने पूरे क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण करके जानकारी लेने के साथ ही सम्बन्धित को उचित दिशा निर्देश देते हुये कोरोना नियमो और आदेशो का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है। कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम के लिए लगाए गए 35 घंटे के लॉकडाउन के पहलें दिन रविवार को जिला मुख्यालय समेत नगरीय क्षेत्रों में सड़कों से लेकर बाजारों तक पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। लोग अपने घरों में रहकर परिवार के साथ वीकेंड की दिनचर्या में मशगूल है, लेकिन सड़कों, पार्क, चैराहे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, मोहल्ले तक सभी जगह सन्नाटा पसरा हुआ है, प्रमुख मार्गो के साथ ही गली मोहल्ले तक की दुकानें बंद है, चैक चैराहों पर पुलिस-प्रशासन की टीम लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने में जुटी है।
लॉकडाउन के दौरान रविवार को घण्टाघर पर केवल प्रशासन व पुलिस की टीमें ही नजर आईं। पुलिस व प्रशासन की टीम मुख्य मार्गो, बाजारों, बस स्टैंड की निगरानी करती रही, ताकि लोग वेवजह आवाजाही न करें। इसके साथ ही नगरपालिका की टीम वाहनों में लाउड स्पीकर लगाकर लोगों से घरों में ही रहने की अपील करती नजर आई। जिले के शहरों-नगरों और गांवों की ओर जाने वाली सड़कों पर भी पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़क पर एक दो प्राइवेट वाहन ही आवाश्यक कार्य के चलते गुजरते नजर आए। डीएम व एसएसपी पूरी व्यवस्था पर निगरानी रखे हुए है। शहर के ह्दय स्थल घण्टाघर चैक पर पूरी तरह सन्नाटा है, जिला अस्पताल के बाहर भी सन्नाटा पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *