पेपर लीक मामले को लेकर आप का प्रदर्शन
देहरादून। लैंसडाउन चौक पर यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में बड़े माफियाओं पर कार्रवाई एवं विधानसभा में बड़े नेताओं के करीबियों की भर्ती निरस्त करने की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। घोटाले के मामले को लेकर राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। मीडिया प्रभारी गढ़वाल मंडल रविंद्र सिंह आनंद, प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया, विपिन खन्ना आदि मोजूद रहै।
