मदरसों के नाम पर आए सरकारी धन का बन्दर बांट करने वालों की खैर नहीं: मोहसिन रजा
गोरखपुर……
उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री मोहसिन रजा खान ने कहा कि मदरसों के नाम पर आए सरकारी धन का बन्दर बांट करने वालों की खैर नहीं होगी। रजा ने यह बात गोरखपुर दौरे पर पहुंचने के दौरान कही। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार के विकास की नीतियों को गिनाया। मंत्री ने अल्पसंख्यकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया कि प्रदेश भर में अल्पसंख्यकों के लिए योगी सरकार बिना भेदभाव के साथ कार्य कर रही है, जो लोग मदरसों के नाम पर सरकारी धन का बंदर बांट कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी। वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार में सिर्फ जंगल राज कायम था।
