कोरोना से जंग में सिटी मजिस्ट्रेट भी उतरें सडक़ पर
क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालें 28 वाहनों पर कार्यवाही
सहारनपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में कोरोना से जंग जारी है, यहां डॉक्टर, पुलिस, निगम कर्मी अपनी जान पर खेलकर जनता की सुरक्षा में लगें है, ऐसे में इस जंग में सिटी मजिस्ट्रेट भी सडक़ पर उतर आए है, यहां उन्होंने ने सम्भागीय परिवहन विभाग की टीम के साथ बिना मास्क व क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालें वाहनों (टेंपो, ऑटो, ई-रिक्शा व बस) के खिलाफ अभियान चलाया, परिवहन विभाग टीम द्वारा हसनपुर चुंगी, घण्टाघर व देहरादुन रोड पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले 28 वाहनों के चालान काटे गए, परिवहन विभाग ने सभी वाहनों पर 1 लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। ’सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आर0पी0मिश्रा ने आज यहां यह जानकारी दी।’ उन्होंने बताया मास्क चेकिंग अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालें 28 वाहनों पर कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना ही अब तक सबसे कारगर उपाय है, इसके अतिरिक्त उन्होंने सवारियों से कोरोना वैक्सीनेशन करवाने का आह्वान किया, उन्होंने वाहन चालकों और परिचालकों को भी समय- समय पर वाहनों को सैनिटाईज करने को कहा, उन्होंने कहा परिवहन विभाग द्वारा लोगों को जागरुक किया जा रहा है, उन्होंने अपने बचाव के लिए लोगों से हर एहतियात बरतने की अपील की है।
