पेयजल सचिव से मिले मेयर
रुड़की
मेयर गौरव गोयल ने बताया कि शहर में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए शासन स्तर पर लगातार पत्र भेजकर अवगत कराया जाता रहा है। वार्ड आदर्श नगर, कृष्णा नगर और सोलानीपुरम में नए नलकूप लगाने के लिए विभाग से लगातार मांग की जाती रही है। मेयर के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल सचिव नितेश झा से मुलाकात कर उक्त समस्या के निदान के लिए वार्ता की। पूर्व में भेजे गए मांग पत्र पर तुरंत कार्यवाही करने की पेयजल सचिव से मांग की है। मेयर ने बताया कि पेयजल सचिव ने जल्द उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि रमेश चंद्र जोशी, सचिन कश्यप आदि मौजूद रहे।
