19 से 25 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान
पौड़ी
जिले में 19 से 25 जून तक पल्स पोलियो अभियान अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जिले में 22266 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि 19 से 25 जून तक जिले में पोलियो के हाई रिस्क सीमावर्ती क्षेत्रों में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। जिसमें दुगड्डा ब्लाक के कोटद्वार और यमकेश्वर के लक्ष्मणझूला के शहरी क्षेत्रों, सीमावर्ती क्षेत्रों में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का संचालन किया जाएगा। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 19 से 25 जून 2022 तक अभियान चलाया जाएगा।