नप अध्यक्ष पद के लिए प्रचार गर्माया

चमोली

नगर पालिका परिषद गोपेश्वर अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। अध्यक्ष के रिक्त पद पर उपचुनाव 12 जून को होगा। चुनाव प्रचार के लिए भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी सहित उनके समर्थक, कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी पुष्पा पासवान के समर्थन में भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और समाज कल्याण मंत्री रामदास गोपेश्वर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी को जीताने के लिए सभी एकजुट होकर प्रचार में जुटे है।
कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र लाल भारती के समर्थन में बद्रीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी ने विभिन्न वार्डों में प्रचार कर वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने जन सभाएं भी की। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट ने कहा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र लाल सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट कर जनता से वोट की अपील कर रहे हैं। उधर, निर्दलीय प्रत्याशी सोहनलाल और उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव प्रचार तेज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *