परिसीमन की सूची ब्लाकों में लगाई
रुड़की
जिले में क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की परिसीमन सूची ब्लॉक परिसरों में चस्पा कर दी गई हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रधान पद, बीडीसी, जिला पंचायत पद के दावेदारों ने अब ब्लॉक तथा जिला कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं।
ब्लॉक परिसर में परिसीमन की सूची लगने से सुस्त पड़ा पंचायत चुनावी माहौल अब गरमाने लगा है। लंबे समय से पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों ने अब चुनावी तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही गली मोहल्लो में भी अब चुनाव की चर्चा तेज हो गई है। एडीओ पंचायत बनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की परिसीमन सूची ब्लॉक परिसर में चस्पा कर दी गई हैं। शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय में कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।
