सामान्य से अधिक हुआ अधिकतम तापमान

रुड़की

मौसम के लगातार शुष्क बने रहने से अधिकतम तापमान फिर बढ़ गया है। वहीं, बिजली की आंख मिचौली भी लगातार जारी है। सोलह जून के बाद मौसम ने करवट बदली थी। लगातार बादल छाने और बारिश होने तापमान कम होने लगा था। अधिकतम तापमान चालीस डिग्री से कम होकर तीस डिग्री के नीचे आ गया था। लेकिन इस सप्ताह बारिश नहीं हुई। कई बार घने बादल छाए। लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन में फिर से गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। आईआईटी रुड़की स्थित कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को रुड़की में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। वहीं, बिजली की कटौती भी लगातार हो रही है। इससे लोगों को और परेशानी उठानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *