शादी का झांसा दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा

रुड़की

शादी का झांसा देकर प्रेमी पर फैक्ट्री कर्मी महिला से दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रेमी शादी से मुकर गया। मामला दोनों पक्षों तक के लोगों तक पहुंचा। आरोप है कि प्रेमी के परिजनों ने शादी कराने के नाम पर दस लाख रुपये की मांग की। विरोध पर गाली गलौच कर अपशब्द बोले। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्रेमी समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह करीब छह वर्ष पूर्व भगवानपुर स्थित फैक्ट्री में नौकरी करती थी। कंपनी कर्मचारी मोनू से जान पहचान होने पर मिलना जुलना बढ़ गया। मोनू ने शादी करने का प्रस्ताव रखा। भविष्य के बारे में सोच कर मोनू को शादी के लिए हां कर दी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर मोनू करीब चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान अपने परिजनों से भी मोनू ने मिलवाया। पांच सितंबर 2021 को मोनू के घर मिलने गई थी। जहां उसके परिजनों ने गाली गलौच कर अपशब्द बोले। शादी कराने के नाम पर दस लाख रुपये की डिमांड की थी। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मोनू, धर्मवीर, रणवीर, अमित और जसमती निवासी गांव फकरेड़ा थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबंध बनाने, एससी एसटी ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *