एसटीएफ के जाबांज सिपाही रौतेला की स्मृति में 291 यूनिट रक्तदान

रुद्रपुर

बीते दिनों बीमारी के चलते एसटीएफ के जांबाज व मिलनसार सिपाही प्रमोद रौतेला का निधन हो गया था। जिनकी स्मृति व श्रद्धांजलि के लिए सिडकुल चौक पर रक्तदान शिविर व लंगर का आयोजन किया गया। सैकड़ों पुलिस कर्मियों, लोगों व कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के डीआईजी ने भी स्व. प्रमोद रौतेला का श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कुमाऊं मंडल के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने रक्तदान कर स्व. प्रमोद रौतेला का श्रद्धांजलि दी। 13 जून को कुमाऊं एसटीएफ के कांस्टेबल प्रमोद रौतेला का निधन हो गया था। जिनकी स्मृति में सोमवार को सिडकुल चौक पर लंगर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें नन्हे कदम समिति, जागृति संस्था, वंदे मातरम गु्रप, हेल्प टू अदर सोसायटी, गुरुनानक चैरिटेबल ट्रस्ट सोसायटी इंडिया, लेट श्री बाल कृष्ण देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक, द मेडिसिटी ब्लड बैंक, एस एच हॉस्पिटल एंड ब्लड सेंटर, नारायण अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर, जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय आदि संस्थाओं ने रक्त एकत्र किया। किच्छा विधायक पुत्र गौरव बेहड़, मैट्रोपोलिस मॉल प्रबंधक देवी लाल चौधरी समेत शहर के कई लोगों ने रक्तदान किया। करीब 291 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था। वहीं एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अभय सिंह, एमपी सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, समाजसेवी अजय तिवारी, कार्यवाहक भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, सुरेश परिहार, भाजपा नेता कृष्ण मोहन तिवारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *