सेना व स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा रैली
पिथौरागढ़।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेना से जवानों व नेहरु युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान लोगों को 15 अगस्त तक घर में तिरंगा लगाने का आह्वावन किया। शनिवार को जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा ने कहा कि देश इस साल आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। तिरंगा भारत की आन बान और शान का प्रतीक है। अपने घरों में तिरंगा लगाने के उद्देश्य से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक करने के लिए रैली निकाली गई है।
