डॉक्टर ने किया युवती से दुष्कर्म

रुड़की

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ डॉक्टर ने दवाई में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। युवती ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक अगस्त को वह बीमार हो गई थी। बीमार होने पर वह गांव कमेलपुर निवासी डॉक्टर शकील अहमद के पास दवाई लेने के लिए गई थी। डॉक्टर ने उसे गुलकोज चढ़वाने के लिए कहा। आरोप है कि दवाई में कुछ नशीली दवा मिलाने से वह बेहोश हो गई। जिसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बनाई। उसने पहले लोक लाज के डर से किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं दी। डॉक्टर ने उसे 14 अगस्त को फोन कर अपने क्लीनिक पर आने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं गई। आरोप है कि उसके न जाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। डर से कारण वह दोपहर को लगभग 12 बजे डॉक्टर के क्लीनिक पर चली गई। डॉक्टर शाकिल अहमद उसे साथ लेकर रुड़की रामनगर स्थित एक होटल में गया। एक बार वहां फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी डॉक्टर ने उसे कहा कि उसकी बात नहीं मानोगी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *