गौलापार कॉलेज की नई वेबसाइट का शुभारंभ
हल्द्वानी
गौलापार डिग्री कॉलेज की ओर से खेड़ा गौलापार के एक बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. संदीप शर्मा और उप निदेशक प्रो. आरएस भाकुनी की मौजूदगी में कॉलेज की वेबसाइट और स्नातक प्रवेश प्रेरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। निदेशक प्रो. शर्मा ने कॉलेज प्रशासन के अभिनव, नवाचार पूर्ण गतिविधियों के लिए प्राचार्य समेत पूरे स्टाफ की सराहना की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भदाता के तौर पर डॉ. सुरेंद्र, डॉ. अंकिता, डॉ. कंचन, डॉ. राहुल ने भी जानकारियां दी। यहां अर्जुन सिंह, प्रकाश गरजोला, बलजीत सिंह, प्राचार्य प्रो. संजय कुमार, डॉ. सुरेश, डॉ. गुंजन, डॉ. सुरजीत, डॉ. ऋषभ, डॉ. खुशबू, हिमांशु, विजय, हेम आदि मौजूद रहे।
