चमोली भाजपा में अध्यक्ष पद के कई दावेदार

चमोली

चमोली भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की लंबी लाइन है। जिसमें कर्णप्रयाग विधानसभा से सबसे अधिक दावेदार हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए नाम की घोषणा कर सकती है। जिसके लिए पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से रायसुमारी कीप्र क्रिया पूरी कर दी है। प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल के बाद अब जिलों और ब्लाकों में भी भाजपा फेरबदल की तैयारी में है। माना जा रहा है कि साल 2023 में होने वाले निकाय चुनाव और साल 2024 में होने वाले लोक सभा और पंचायत चुनावों से पहले भाजपा संगठन में मजबूत कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने जा रही है। जिसके तहत जल्द जिलाध्यक्ष और उसके बाद मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति होने जा रही है। सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष पद के लिए कर्णप्रयाग विधानसभा से सबसे अधिक दावेदार हैं। बीते दिनों यहां पहुंचे पर्यवेक्षक मुकेश कोली सहित उनकी टीम ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। सूत्रों के अनुसार दावेदारों में वर्तमान जिला महामंत्री समीर मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री पंकज डिमरी और रमेश मैखुरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महिपाल नेगी, जाख वार्ड के जिला पंचायत सदस्य और पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष धन सिंह नेगी ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जताई है। वहीं थराली के पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, घाट के कर्नल हरेंद्र सिंह ने भी जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। जबकि अभी गैरसैंण सहित बदरीनाथ विधानसभा से भी कुछ चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। भाजपा के जिला महामंत्री समीर मिश्रा ने बताया कि हाईकमान के निर्णय के अनुसार भी संगठन में फेरबदल या नवनियुक्ति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *