60 पाउच महुआ शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

महासमुंद

ओडिशा राज्य निर्मित महुआ शराब का परिवहन करते हुए दो युवक को बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इसके पास से टीम ने 60 पाउच शराब 12 लीटर जब्त की है, जिसकी कीमत 3 हजार रुपए आंकी गई है । गिरफ्तार युवक तेंलीबांधा रायपुर का निवासी है । ये दोनों ओडिशा से पि_ू बैग में शराब लेकर रायपुर जा रहे थे । तभी बागबाहरा पुलिस ने पिथौरा चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया । थाना से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक क्रमांक सीजी 04 डीवाय 2351 में दो युवक सवार है, जो खरियाररोड ओडिशा से महुआ शराब लेकर बागबाहरा की ओर आ रहे हैं । सूचना मिलते ही टीम पिथौर चौक के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी, उसी समय टीम ने उक्त बाइक को आते देखा और उसे रोककर युवकों के पास रखे बैग की तलाशी ली । टीम को शराब की पाउच मिली । तस्करी के आरोप में रविग्राम वार्ड बीएसयूपी कॉलोनी तेंलीबांधा रायपुर निवासी राम खिलावन महानंद पिता महेश महानंद (45) एवं खेमराज गोधुलिया पिता रामचरण गोधुलिया (35) को गिरफ्तार किया । आरोपियों के कब्जे से कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त बाइक कीमत 25,000 रूपए व नगदी रकम 200 रूपए जब्त किए ।
अवैध शराब परिवहन करते दो व्यक्ति कोमाखान पुलिस के हत्थे चढ़े
टेमरी नाका फॉरेस्ट नाका के पास कोमाखान पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 05 एई 5639 को शराब तस्करी के आरोप में जब्त किया है । तलाशी के दौरान पिकअप से 7 बोतल अंग्रेजी शराब व 20 पाउच जेब्रा छाप देशी महुआ शराब मिला । इस आरोप में नयापारा वार्ड क्रमांक 7 कांटाबाजी बलांगीर ओडिशा निवासी जदूमणी जाल पिता धनसिंग जाल (37) एवं बेलपाड़ा बलांगीर ओडिशा निवासी पांडबो बर्गे पिता उग्रसेन बर्गे (51) शामिल है । जब्त शराब की कीमत 9 हजार रुपए आंकी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *