आरक्षित सीट पर धोखाधड़ी से चुनाव लड़ने का आरोप

बिजनौर

नांगल सोती से पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने वाली एक महिला के विरुद्ध धोखाधड़ी से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियो से शिकायती की गई है।
नांगल थाना क्षेत्र के गांव सराय आलम निवासी विश्व दलित परिषद के मंडल महासचिव और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद मौर्य ने जनसुनवाई पोर्टल पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर से शिकायत की है। तहसील नजीबाबाद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला पर अपनी जाति का फर्जी प्रमाण पत्र लगाते हुए चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई है।
शिकायती पत्र मे आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाली महिला कई वर्ष पूर्व एक अन्य धर्म कबूल कर चुकी है। शिकायतकर्ता के अनुसार सहायक जनसूचना अधिकारी नजीबाबाद ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत दी गई सूचना में बताया है कि महिला जिस धर्म को कबूल चुकी है उस धर्म अंतर्गत कोई भी अनुसूचित जाति नही आती है।धर्म परिवर्तन कर लेने से उसका पैतृक जाति से कोई सम्बन्ध नही रह जाता है। प्रमोद मौर्य ने महिला पर अधिकारियों को गुमराह करते हुए चुनाव लड़ने और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *