दुष्कर्म के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिजनौर

गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिक युवती को घर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर सौंपी, जिसमें कहा कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव के ही एक युवक हिफजान पुत्र अहसान ने एक अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे किसी बहाने से अपने घर में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर किसी को कुछ भी बताने से मना किया। उसके बाद भी हिफजान ने डरा-धमका कर कई बार बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं गई। रोते हुए पीड़िता ने सारी बात मां को बताई तो वह आरोपी के परिजनो को इस संबंध में बताने पहुंची जिस पर उन्होंने गालीगलौज करते हुए कहा कि यदि कानूनी कार्रवाई की तो तेरी पुत्री के चेहरे पर तेजाब फेंक देंगे और अश्लील फोटो खींचकर वाटसअप पर वायरल कर दिए। पुलिस ने हिफजान पुत्र अहसान व एक अज्ञात युवक के खिलाफ संबन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *