बेटियों को आगे बढ़ने का दें अवसर: सलमानी
हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री शाहनवाज सलमानी ने बालिका दिवस के मौके पर ‘बालिका दिवस कार्यक्रम’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज से बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देने की अपील की गई। इस मौके पर शहनवाज सलमानी ने कहा कि बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेटियों के अधिकार के प्रति जागरूक करना है। ताकि लड़के और लड़कियों में किया जाने वाला मतभेद खत्म हो सके। कार्यक्रम के दौरान गफ्फार सलमानी, आसिफ, शहनवाज सलमानी, मोहिन, मुकर्रम अहमद, आरिफ, वाजिद आदि उपस्थित रहे।
