254 ग्राम पंचायतों में चला सफाई अभियान
बिजनौर
जिले में शासन के आदेश पर मेरा गांव स्वच्छ गांव अभियान के तहत साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिले की 254 ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर स्वच्छता की बयार बही। जेसीबी लगाकर कूड़ा उठाकर ग्राम पंचायतों से दूर डलवाया गया।
सोमवार को जिले की 254 ग्राम पंचायतों में मेरा गांव स्वच्छ गांव अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों को लगाकर साफ सफाई कराई गई। नालियों और नालों को साफ कराया गया। नालियों में पड़ी गंदगी निकालकर पानी की निकासी कराई गई। ग्राम पंचायतों को सेनेटाइज कराया गया। जेसीबी से कूड़ा उठवाकर ग्राम पंचायतों के बाहर डलवाया गया। सड़क से लेकर नालियों की सफाई कराई गई। एक दिन पहले जिले की 214 ग्राम पंचायतों में साफ सफाई अभियान चलाया गया था। जिले की ग्राम पंचायतों को अभियान चलाकर स्वच्छ बनाया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जिले की 254 ग्राम पंचायतों में मेरा गांव स्वच्छ गांव अभियान के तहत साफ सफाई कराई गई है। यह अभियान ऐसे ही जिले में जारी रहेगा।
