जनता से लिया विकास का फीडबैक

रुड़की। खंड विकास कार्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री के सचिव संजीव कुमार शर्मा ने बैठक ली। बैठक में बताया कि सरकार गांव-गांव जाकर विकास की हकीकत देखेगी। प्रदेश में विकास, कानून व्यवस्था और सरकारी महकमों में कार्य, अनुशासन को कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के विशेष अधिकारी खुद गांव-गांव, ब्लॉक-ब्लाक जाकर काम परखेंगे। इनमें प्रथम चरण में चार लोगों को छह जिलों की जिम्मेदार देते हुए अभियान शुरू कर दिया गया। सचिव संजीव कुमार शर्मा को हरिद्वार जिले की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसी कार्यक्रम आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी संजीव कुमार शर्मा ने मोहितपुर गांव में जनता दरबार लगाया और लोगों से उनकी समस्याएं जानी। मौके पर ही उनका समाधान भी किया। ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सरकारी योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंचने की जानकारी ली। इसके बाद हबीबपुर निवादा, सिकरोढ़ा तथा इब्राहिमपुर मसाई गांव में जाकर जनता से सीधा संवाद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *