ईद पर कम्युनिटी किचन से गरीबों को बांटा हलवा
मुरादाबाद
शहर में कोरोना कर्फ्यू के चलते लोगों ने इस बार ईद घरों में मनाई लेकिन कुछ गरीब व जरूरतमंद ऐसे मिले जिनका गुजर बसर सड़कों पर ही होता है ऐसे लोगों के इस समय खाने की दिक्कत आ गई है।
ऐसे में प्रशासन के कम्युनिटी किचन के जरिए ऐसे लोगों का पेट भरने के लिए खाने के पैकेट सुबह शाम बांटे जाने का काम प्रशासन और तहसील टीम के सहयोग से कराया जा रहा है। पैकेट वितरण का काम कराने की व्यवस्था में लगे कलेक्ट्रेट स्टाफ नावेद सिद्दीकी ने बताया कि वैसे तो रोजाना सुबह और शाम में स्टेशन रोड,करुआ,लाइनपार इलाकों में गरीब मजदूर, रिक्शा चालकों को पैकेट बंटवाए जाते है लेकिन शुक्रवार को ईद के त्योहार पर प्रशासन की ओर से खाने के पैकेट के संग इन लोगों को हलवा भी बंटवाया गया।
