मुरादाबाद में कोविड अस्पतालों की बढ़ेगी क्षमता, दोगुने होंगे अस्पतालों में आईसीयू और बेड : सीएम

मुरादाबाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की तीसरी लहर से पहले कोविड अस्पतालों में संसाधनों को बढाने के आदेश दिए। कहा कि संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे कोविड अस्पतालों में बेड और आईसीयू की संख्या बढ़ाई जाएं। ताकि कोरोना मरीजों को अस्पताल से बिना इलाज के वापस न लौटना पड़े।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में 18 प्लस का टीकाकरण सोमवार से शुरू करने के भी आदेश दिए।
शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद में थे। मंडल में मुरादाबाद और अमरोहा ऐसे जिले है जिनमें पॉजिटिवटी रेट ज्यादा है। लिहाजा सीएम ने मुरादाबाद में आकर कोविड से निपटने के उपायों की समीक्षा करने आए। मुरादाबाद में कोविड संक्रमण के लगातार बढ़ रहे केसों की संख्या के चलते यहां का जाएजा लिया। सुबह ग्यारह बजे सर्किट हाउस पहुंचे सीएम अपने काफिले संग सीधे कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर कलेक्ट्रेट पहुंचे। सेंटर का हाल जानने के बाद वह कमिश्नर कार्यालय में पहुंचे। यहां पहले से मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के संग बैठक की।
कमिश्नर कार्यालय पर करीब पौन घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री ने कोरोना से उपजे मौजूदा हालात और आने वाली तीसरी लहर पर मंथन किया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से पहले मरीजों के उपचार और बचाव के हरेक संसाधन पहले से ही पूरे कर लिए जाएं। ताकि किसी भी मरीज को परेशानियों का सामना न करना पड़े। कहाकि मुरादाबाद के कोविड अस्पतालों में संक्रमण से निपटने की योजना बनाई जाएं। अस्पताल में बेड और आईसीयू की संख्या दोगुनी की जाएं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि निजी तौर पर बने कोविड अस्पतालों के उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए।
इसके साथ ही सोमवार से 18 प्लस उम्र के लोगों का टीकाकरण भी शुरू करने के आदेश दिए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस और टीएमयू अस्पताल की तरफ रवाना हो गए। बैठक में कमिश्नर आंजनेय सिंह, डीएम राकेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त संजय चौहान समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक रितेश गुप्ता, राजेश कुमार चुन्नू, मेयर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *