भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति में संगठन को मजबूती पर जोर दिया
रुद्रपुर। भाजपा किसान मोर्चा सितारगंज मंडल की कार्यसमिति में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कार्यकर्ताओं को आगामी दिनों में होने वाले चुनावों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की किसानों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी। 2शनिवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे ने विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का ब्योरा रखा। उन्होंने बूथस्तर पर संगठन सक्रिय रहकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की अपील की। यहां आईडी पांडेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह सोही, प्रदेश संयोजक जीएस बेदी, मडंल अध्यक्ष भाजपा आदेश चौहान, हैपी राय, बलकार सिंह, गुरमीत सिंह, जोगा सिंह, रणवीर सिंह, उमेश राणा, गुरप्रीत सिंह, दिलबाग सिंह, अजीत सिंह जोशन रहे।
