सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानों व निगरानी समितियों से किया आह्वान

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को सभी के और समग्र प्रयास से उत्तर प्रदेश में बेहतर तरीके से नियंत्रित किया गया है। प्रदेश को संक्रमण मुक्त करने के लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है। इसमें गांव-गांव में बनी निगरानी समितियों और ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधान व निगरानी समिति के सदस्य अपने गांव को कोरोना मुक्त गांव बनाने का संकल्प लें। सीएम योगी ने कहा कि यूपी सरकार ने श्मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांवश् अभियान शुरू किया है। इसके तहत कोरोना मुक्त गांवों को पुरस्कृत किया जाएगा। कोविड प्रबंधन के सिलसिले में गोरखपुर मंडल के दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को देवरिया के कतरारी गांव में प्रधान व निगरानी समिति के सदस्यों को संबोधित किया। उपस्थित लोगों को उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट का जो अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है, उसमें निगरानी समितियों का बड़ा योगदान है। गांव में लक्षण वाले व्यक्ति की समय से पहचान हो जाए तो जांच, इलाज, होम आइसोलेशन व मेडिसिन किट जैसे उपायों से संक्रमण का फैलाव नहीं होने पाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कतरारी गांव की प्रधान सपना मिश्रा से कहा कि वह और निगरानी समिति के सदस्य यह जरूर देखें कि बाहर से आने वालों को पहले क्वारन्टीन सेंटर पर रखा जाए। किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण का लक्षण दिखे तो उसकी जांच कराई जाए। होम आइसोलेट करते हुए मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जाए। सबको कोविड टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में इंसेफेलाइटिस को लेकर भी सतत जागरूक रहने की आवश्यकता है। इसके लिए खुले में शौच से मुक्ति और गांव को स्वच्छ रखने में सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *