मिसेज इंडिया वर्ल्ड के फाइनल में पहुंची हल्दूचौड़ की आभा

हल्द्वानी। हल्दूचौड़ निवासी आभा गोस्वामी ने मिसेज इंडिया वर्ल्ड के फाइनल में जगह बना ली है। आभा की इस कामयाबी पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मिसेज़ इंडिया उत्तराखंड 2022 रह चुकीं आभा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर की 50 से ज़्यादा महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। शो का आयोजन 13 से 19 जुलाई तक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में किया जा रहा है। शो के जज पैनल में मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। आभा गोस्वामी ने लगभग 8 साल उत्तराखंड ग्राम्य विकास विभाग में सेवाएं दी हैं। वह उत्तराखंड नेक्स्ट टॉप मॉडल-2023 में बतौर जज रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *