ऑनलाइन गेम खेलते दोस्ती पड़ सकती है भारी, चंडीगढ़ में महिला से हुई बड़ी वारदात से लें सबक

चंडीगढ

वर्तमान में ऑनलाइन गेम खेलने के साथ चैट करने और बातचीत करने वाले कई मोबाइल एप उपलब्ध हैं। इन एप के माध्यम से करोड़ों की संख्या में हर वर्ग के लोग जुड़कर गेम खेलने के साथ एक-दूसरे से चैटिंग कर रहे हैं। कई लोग इस गेम के माध्यम से ही दोस्ती भी कर लेते हैं।
साइबर क्राइम एक्सपर्ट के अनुसार इस तरह के गेम प्लेटफार्म से जुड़कर किसी अपरिचित से अपनी जानकारी साझा करने के साथ जल्द ही विश्वास करना आपको महंगा पड़ सकता है। इसी तरह की एक वारदात चंडीगढ़ की महिला के साथ हुई है। राहत की बात है कि पुलिस ने महिला के घर चोरी की बड़ी वारदात करने वाले आरोपित को दबोचकर चोरी किए 50 लाख के गहने भी बरामद कर लिए हैं। मामले में गिरफ्तार आरोपित की पहचान पंजाब के लुधियाना स्थित प्रतापपुरा के रहने वाले 30 वर्षीय विशाल कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस पूछताछ में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *