गोमती घाटी में आधार केंद्र खोलने की मांग

बागेश्वर। तहसील की दूरस्थ गोमती घाटी में एक अदद आधार केंद्र भी नहीं खुल पाया है। जिससे ग्रामीणों को तीस किमी दूर गरुड़ आना पड़ता है। इससे ग्रामीणों के समय व धन की काफी बर्बादी होती है। गोमती घाटी के लोग आधारकार्ड बनाने, संशोधन करने के लिए आज भी तीस किमी दूर गरुड़ आते हैं। गरुड़ आने में ग्रामीणों को काफी किराया देना पड़ता है। गरुड़ में नंबर न आने पर ग्रामीणों को वापस लौटना पड़ता है। जिससे उनके धन व समय की बर्बादी होती है। छोटे बच्चों को गरुड़ लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गोमती घाटी की जनता वर्षों से आधार केंद्र खोले जाने की मांग कर रही है। लेकिन ग्रामीणों की कोई सुनने वाला नहीं है। गोमती घाटी पूर्व सैनिक जन विकास समिति के अध्यक्ष कै. पुष्कर सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता भरत बिष्ट, प्रकाश गोस्वामी, नवीन पुरी, इंद्र सिंह रावत, ज्वणास्टेट की ग्राम प्रधान सुशीला बिष्ट आदि ने शीघ्र गोमती घाटी में आधार केंद्र खोले जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे जनता को साथ लेकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *