वृद्धा के खाते से निकाल लिए 1.65 लाख रुपये
रुद्रपुर। धोखाधड़ी कर वृद्धा के खाते से ठगों ने 1.65 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मो. शाहिद पुत्र अब्दुल इस्लाम निवासी नई सुनहरी वार्ड 6 नई किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी माता अमीर जहां का बैंक में खाता है। आरोप लगाया कि 15 जुलाई से 17 अगस्त तक उसकी माता की बगैर जानकारी के उनके खाते से एक लाख पैंसठ हजार रुपये निकल गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
