साक्षरता दिवस के महत्व को बताया
विकासनगर। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस शुक्रवार को आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकास नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को साक्षरता दिवस के महत्व को बताया। कहा कि किस प्रकार एक देश के विकास के लोगों का साक्षर होना अत्यंत आवश्यक है। कहा ताकि आने वाली युवा पीढ़ी आज के तकनीकी उपकरणों का उपयोग कर सकें। इसी के साथ उन्होंने बेसिक, माध्यमिक शिक्षा के साथ पूर्व में चलाए गए प्रौढ़ शिक्षा अभियान पर भी प्रकाश डाला। साक्षरता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने अजीत नगर में घर-घर जाकर निवासियों को बैंक में पैसा जमा किस प्रकार किया जाता है , डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरते हैं इस बारे मैं जानकारी दी और समझाया कि वही व्यक्ति साक्षर कहलाता है ,जो अपनी शिक्षा का सही उपयोग करने में सक्षम हो। कार्यक्रम अधिकारी अनीता अनिल नेगी ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का इतिहास राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों को बताया। इस दौरान पीतांबर सिंह तोमर, समीर, दिव्या, काव्या, पूजा, अरविंद, रितिक आदि मौजूद रहे।